KAUSHAMBI (16 May, KNN): कौशांबी (सुरक्षित) लोक सभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने अपने नाम कर ली है। यहां से पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को ब्ख् हजार 8फ्7 वोटों से हराया। डाक मतपत्रों को जोड़ने पर यह अंतर ब्ख् हजार 900 मतों का हो गया।

कौशांबी सीट पर आठवें चरण में 7 मई को मतदान हुआ था। इस सीट के अंतर्गत कौशांबी जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र मंझनपुर, चायल व सिराथू की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को जिला मुख्यालय मंझनपुर से करीब तीन किमी दूर ओसा स्थित नवीन मण्डी परिसर में कड़ी सुरक्षा में रखवा दिया गया। कौशांबी सीट में ही आने वाले प्रतापगढ़ जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्रों-कुण्डा और बाबागंज की ईवीएम को प्रतापगढ़ में रखवाया गया था। भाजपा के विनोद सोनकर जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्रों से ख्,ब्0,ख्भ्क् वोट झटककर पहले स्थान पर आ गये जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सुरेश पासी क्,म्क्,म्ब्म् वोट पाकर दूसरे पायदान पर थे। जीत की हैट्रिक लगाने का सपना संजोए सपा के शैलेंद्र कुमार क्,क्7,98ब् मतों के साथ तीसरे नंबर पर थे। विनोद कौशांबी में बसपा प्रत्याशी सुरेश से 78,म्0भ् मतों से से आगे रहे। सपाई गंगापार (प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा व बाबागंज विधान सभा क्षेत्र) से जिताऊ लीड आने के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे। कुंडा में शैलेंद्र अव्वल रहे। उन्हें क्,0क्,भ्ब्क् वोट मिले। बाबागंज में भी शैलेंद्र को म्9,क्क्8 वोट मिले। शैलेन्द्र दोनों स्थानों पर ब्भ् हजार से अधिक वोट ही पा सके। कौशांबी में मिली जोरदार बढ़त की बदौलत विनोद ने सपा प्रत्याशी को पीछे छोड़कर जीत दर्ज कर ली। इस लीड से शैलेंद्र पूरे संसदीय क्षेत्र में तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए।

ईवीएम में भाजपा के विनोद सोनकर को फ् लाख फ्क् हजार ब्80 वोट मिले, जबकि सपा के शैलेंद्र कुमार ने ख् लाख 88 हजार म्ब्फ् मत मिले। बसपा के सुरेश पासी ख् लाख क् हजार क्9क् और कांग्रेस के महेंद्र गौतम मात्र फ्क्,88क् वोट ही बटोर सके। डाक मतपत्रों को जोड़ने के बाद विनोद के मत फ् लाख फ्क् हजार 7ख्ब् हो गए और उन्होंने ब्ख् हजार 900 वोटों से जीत दर्ज की।

Posted By: Inextlive