भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर लड़ेंगे और बिहार चुनाव जीतेंगे : जेपी नड्डा
नई दिल्ली (एएनआई)। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने रविवार को बिहार विधानसभा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार भाजपा राज्य कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। हमें न केवल भाजपा बल्कि अपने गठबंधन सहयोगियों से भी मूल्य जोड़ना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के पार्टी सदस्यों से केंद्र और राज्य स्तर पर पार्टी के कल्याणकारी कार्यों के बारे में राज्य के लोगों को अवगत कराने का आग्रह किया।
Bharatiya Janata Party, Janata Dal (United) and Lok Janshakti Party will fight elections together and win. We have to add value not only to BJP but to our alliance partners also: BJP President JP Nadda addressing Bihar BJP State Karyasamiti via video conferencing pic.twitter.com/ZqWCS9khv6
— ANI (@ANI)
देश में रिकवरी दर 74 फीसदी तक पहुंच गई
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में इस समय कोरोना महामारी का कहर बरपा है। हालांकि केंद्र सरकार इससे निपटने का हर संभव प्रयास कर रही है। आज पीपीई किट, अस्पताल आदि सब इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं। अब हमारे पास 12,50,000 बेड बिस्तर और 2,000 से अधिक कोविड-19 उपचार सुविधाएं हैं। हमने एक दिन में 10 लाख परीक्षण क्षमता हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश में रिकवरी दर 74 फीसदी तक पहुंच गई है।
80 करोड़ लोगों को अनाज दिया जाएगा
नड्डा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की भी सराहना की, जिसके तहत देश भर के 80 करोड़ लोगों को अनाज और दालें प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा आत्मानिर्भर भारत, एमएसएमई क्षेत्र को विशेष मदद, किसानों को दी जाने वाली सहायता और राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कुछ अन्य योजनाएं है। बतादें कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होने वाला है।