उत्तर प्रदेश उत्तराखंड गोवा मणिपुर और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज चुनाव प्रभारी व सह चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। यहां पढ़ें किसे मिली किस राज्य की कमान...


नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी, सांसद सरोज पांडे और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रह्लाद जोशी संभालेंगे उत्तराखंड की बागडोरइसके अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री, प्रह्लाद जोशी को 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है और भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली पंजाब की कमान


पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र यादव को मणिपुर की कमान साैंपी गई है

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव का प्रभार दिया गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम के मंत्री अशोक सिंघल को इसके लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र फडणवीस को दी गई गोवा की जिम्मेदारीवहीं गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस अब यहां की चुनावी बयार पर पूरी नजर रखेंगे।

Posted By: Shweta Mishra