ओडिशा में भाजपा के एक विधायक द्वारा शुक्रवार को विधानसभा कार्यवाही के दाैरान सैनेटाइजर पीने से हड़कंप मच गया है। विधायक का कहना है कि धान खरीद से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

भुवनेश्वर (एएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुभाष पाणिग्रही ने शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा में सैनेटाइजर का सेवन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक पाणिग्रही ने जैसे ही सैनेटाइजर पीना शुरू किया विधानसभा में हड़कंप मच गया। उनके करीब बैठे विधायकों ने उन्हें रोका और उनका उपचार किया गया। विधायक ने कहा कि उन्होंने राज्य में धान खरीद से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान यह कदम उठाया है।

Odisha: BJP MLA Subash Panigrahi attempted suicide in State Assembly by consuming sanitiser yesterday
"Paddy procurement not being done in Debgad.More than 2 lakh quintal paddy lying unsold. Attempted suicide by consuming sanitiser to draw govt's attention to the issue," he said pic.twitter.com/gYWSlGgMci

— ANI (@ANI) March 13, 2021

2 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ
विधायक सुभाष पाणिग्रही ने सत्र के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को अपने इस कदम के बारे में बताया कि देवगढ़ क्षेत्र में धान की खरीद नहीं हो रही है। 2 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है। सरकार इस दिशा में ध्यान नहीं दे रही है। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी को शुरू हुआ और 9 अप्रैल तक दो चरणों में जारी रहेगा। अगला सत्र 11 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। राज्य का बजट 22 फरवरी को पेश किया गया था।

Posted By: Shweta Mishra