बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पर एनडीए के विजय कुमार सिन्हा को विपक्ष के शोर शराबाें और हंगामों के बीच जीत हासिल हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि आज सदन में सीएम नीतीश कुमार और मंत्री अशोक चौधरी की उपस्थित को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने खूब शोर-शराबा किया।


पटना (एएनआई)। बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय सिन्हा को बुधवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। महागठबंधन ने राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इससे पहले राजद के विधायकों ने बुधवार को बिहार विधानसभा में हंगामा खड़ा किया। उन्होंने सदन में विधान परिषद के सदस्यों की उपस्थिति का हवाला देते हुए स्पीकर चुनाव में वॉयस वोट का विरोध किया।राजद विधायक तेजस्वी यादव ने सदन में कहा, अध्यक्ष के चुनाव के दौरान नियमों का पालन किया जाना चाहिए। यह नियमों का घोर उल्लंघन है। क्या हमें सदन छोड़ देना चाहिए?" बिहार सीएम नीतीश की माैजूदगी का हुआ हंगामा
राजद विधायकों ने प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी को नियम पुस्तिका दिखाई। जीतन राम मांझी ने कहा, दूसरे सदन के लोग स्पीकर चुनाव के लिए मतदान नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा इस सदन में, हमने लालू यादव जी को कार्यवाही में भाग लेते देखा, जब वह लोकसभा के सदस्य थे और राबड़ी देवी जी मुख्यमंत्री थीं। कोई गुप्त मतदान नहीं होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित थे।


विधानसभा का शीतकालीन सत्र 27 नवंबर तक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 27 नवंबर तक चल रहा है। सत्र के पहले दिन सोमवार को सदस्यों ने शपथ ली। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 16 नवंबर को नीतीश कुमार ने लगातार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। एनडीए ने 243 सीटों वाली मजबूत बिहार विधानसभा में 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है।

Posted By: Shweta Mishra