RANCHI : झारखंड में भी एक मजबूत और जवाबदेह सरकार की जरूरत है। कार्यकर्ता मजबूत सरकार के गठन के लिए मेहनत करें और विधानसभा में जीत के लिए जनता के बीच जाएं। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मोरहाबादी स्थित वृंदावन गार्डेन में आयोजित रांची विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए वर्तमान सरकार समाज में भेदभाव पैदा कर रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व झारखंड को लेकर रणनीति तैयार कर रही है।

कार्यकर्ताओं पर गर्व है : सीपी सिंह

इस मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के बल पर ही खड़े हैं। उन्हें इसका गर्व है। उन्होंने राम माधव के मार्गदर्शन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन में स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, संचालन महामंत्री मनोज मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने किया। सम्मलेन में सांसद रामटहल चौधरी, मेयर आशा लकड़ा, राजेंद्र सिंह, यदुनाथ पांडेय, गामा सिंह, संजय सेठ, शिव कुमार सिंह, संजय जायसवाल, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, धर्मेद्र राज, जर्नादन शाह, सतीश सिन्हा, अरविंद सिंह खुराना, भीम प्रभाकर, राधेश्याम केशरी, विक्की सिंह, राकेश शर्मा, अंजय मेहता, सुनील शर्मा, शाश्वत दुबे, मो। काजिम, तारिक इमरान, कुमार निकेश व विवेक शाहदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अब स्कूलों में खुलेगा एनएसएस विंग

अब स्कूलों में भी एनएसएस को शामिल किया जाएगा। एचआरडी सेक्रेटरी आराधना पटनायक, यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल्स और एनएसएस की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि एचआरडी का मकसद एनएसएस के जरिए स्कूली स्टूडेंट्स के स्किल को निखारना और उनका ओवरऑल डेवलपमेंट करना है। झारखंड के स्कूलों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) को लागू करने की तैयारी एचआरडी ने शुरू कर दी है। जल्द ही इसे स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा। एनएसएस से स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा। इसके तहत स्टूडेंट्स को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा वैसे संस्थान, जो सेल्फ फाइनांस के तहत चल रहे हैं, वे भी एनएसएस को अपने यहां लागू कर सकते हैं। इसके लिए इन्हें एचआरडी में अप्लीकेशन देना होगा।

Posted By: Inextlive