विकास, व्यापार और विस्तार देगा रफ्तार

विकास के एजेंडे पर ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी बीजेपी

राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने पेश किया आर्थिक प्रस्ताव

मिशन 2017 हो या फिर मिशन 2019 पब्लिक के बीच विकास के एजेंडे पर ही जाएंगे। व्यापार बढ़ाने पर जोर देंगे और पार्टी का विस्तार करते जाएंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से गुवाहाटी तक दखल हो चुका है। इसे आगे बढ़ाना है। इसका पूरा रोडमैप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तुत किया गया।

बेहद जरूरी है जनभागीदारी

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कहा कि जनता से सम्पर्क बेहद अहम है। यह तब ज्यादा प्रभावी होता है जब सरकार का मुखिया खुद इसकी पहल करे। स्वच्छता मिशन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जनधन योजना, नमामि गंगे, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता इसकी गवाह है। यह काम पॉलिसी बनाकर छोड़ दिया जाता तो सफलता कतई न मिलती। यह भी तय है कि विकास का रास्ता इसी से निकलता है। यह भी प्रमाणित हो चुका है। कार्यकर्ताओं को मोदी ने संदेश दिया कि उनका बौद्धिक स्तर मजबूत बनाया जाय। कॉमन पब्लिक के बीच कार्यकर्ता ही रहते हैं। वह सरकार के कामों को ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए उनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को मोदी एप डाउनलोड करने की की नसीहत के साथ डिजिटली इक्विप्ड होने रहने का संदेश दिया गया।

व्यापार के साथ बढ़ेगा देश

बीजेपी मुखिया ने कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए व्यापार बढ़ाना जरूरी है। हमें खुशी है कि सरकार संभालने के समय जीडीपी की दस 5.6 फीसदी से बढ़कर अब 7.6 तक पहुंच चुकी है। लास्ट क्वार्टर में यह 6.9 रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की भयंकर संकट के बावजूद हम वित्तीय घाटा वर्ष 2014-15 तथा 2015-16 में 4.9 प्रतिशत तथा 3.9 प्रतिशत तक लाने में सफल हुए तथा 2016-17 में इसे 3.5 प्रतिशत तक लाने का अनुमान है। इसके साथ बेहतर आपूर्ति प्रबंधन तथा वित्तीय घाटे पर नियंत्रण से मुद्रास्फीति पर नियंत्रण हुआ। देश ने अभूतपूर्व रूप से विदेशी निवेश वर्ष 2015 में आकर्षित किया जिससे कैपिटल एकाउंट में भुगतान संतुलन में अधिकता प्राप्त करने में सफलता मिली। विदेशी रिजर्व 360 अरब डॉलर को पार कर गया है। इसके कारण मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसी पहल को वास्तविक रूप देने में मदद मिली है। जीएसटी जो कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के रोड़ा अटकाने की राजनीति के कारण फंसा पड़ा है, के पारित होने से कर-व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन की आशा है। यह रेज्योल्यूशन कार्यसमिति में पास किया गया।

पहचान मिल चुकी अब बढ़ाना जिम्मेदारी

तीसरी प्रमुख बात रही पार्टी का विस्तार। पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी अब पूरे देश में पहचान बना चुकी है। अब और मजबूत बनाने की बारी है ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले हम और बड़ी ताकत बनकर उभरें। यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को उठानी होगी। देश के पांच राज्यों जहां आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं, के प्रदेश अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई कि वे पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।

Posted By: Inextlive