काशी प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि सत्ता पाना हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारा लक्ष्य सशक्त भारत का हैं। ये तभी संभव है, जब देश के एक-एक व्यक्ति की जरुरत को पूरा किया जा सके। हमारा लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाने का है। धीरे-धीरे हम इस ओर कदम बढ़ा रहे हैं। पहाडि़या स्थित एक होटल में भाजपा काशी प्रांत के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन मंगलवार को समापन सत्र में वे बतौर चीफ गेस्ट बोल रहे थे।

मुख्य वक्ता नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हर वर्ग को सुविधाएं मिल रही हैं। योगी सरकार के राज में अपराधियों का सफाया हो रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, सह प्रभारी सलील विश्नोई, महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, अशोक चौरसिया, नागेंद्र रघुवंशी, रामप्रकाश दुबे, अनिल सिंह, अशोक तिवारी, श्रीमती दर्शना सिंह, रचना अग्रवाल, नवरतन राठी आदि रहे।

सम्मानित हुए कार्यकर्ता

काशी क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में लगे कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया। अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्वव्यवस्था प्रमुख अशोक चौरसिया, वर्ग नियंत्रक नागेंद्र रघुवंशी, वर्ग एवं सत्र प्रमुख नागेंद्र देव पांडेय, पंजीकरण एवं कार्यालय राहुल सिंह, निर्मला पटेल, कार्तिकेय पांडेय, आवास व्यवस्था नवीन कपूर, भोजन व्यवस्था सुरेश सिंह, मीडिया व्यवस्था नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, आइटी-शशी शेखर, सज्जा एवं ध्वनि प्रकाश व्यवस्था प्रभात सिंह, चिकित्सा व्यवस्था सुदामा पटेल, अतिथि-शशीकांत पांडेय, रक्षा व्यवस्था भरत जायसवाल, राकेश मोर्य,संजय गुप्ता, संजय सोनकर, डा अमित सिंह सोनू, स्वच्छता व्यवस्था सत्यम सिंह, शारीरिक विभाग सुरेंद्र सिंह प्रमुख थे।

Posted By: Inextlive