मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आइए यहां देखें इस दूसरी लिस्ट में शामिल हुए कितने उम्मीदवार...

नई दिल्ली / भोपाल (पीटीआई)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कल दूसरी लिस्ट भी आ गई है। दूसरी सूची केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा द्वारा नई दिल्ली में जारी की गई है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें एक नाम सांसद अनूप मिश्रा का है। इन्हें  भितरवार विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अनूप मिश्रा अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं औरअभी मुरैना से सांसद हैं। वहीं बीजेपी ने इस दूसरी सूची में पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं।
आठ अन्य विधायकों को शामिल किया
बीजेपी ने स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन समेत आठ अन्य विधायकों को शामिल किया है। ये जबलपुर उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी सूची में दो महिला उम्मीदवार भी हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी अब तक ने 194 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। मध्यप्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। पहली सूची पिछले शुक्रवार को जारी हुई थी। इस सूची में पार्टी ने 177 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। पहली लिस्ट में तीन मंत्रियों के टिकट काट दिए गए थे। इसके बाद से पार्टी में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए थे।

सभी जगह 11 दिसंबर को मतगणना 
मध्य प्रदेश में चुनाव 28 नवंबर को होने से यहां तैयारियां काफी तेजी से हो रही है। खास बात तो इस दिन ही मिजाेरम में भी विधान सभा चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ओ पी रावत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया था कि इसके अलावा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे। वहीं राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।  इन सभी राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।  

MP चुनाव : अब आई कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें क्यों CM शिवराज के साले शामिल हुए कांग्रेस में

Posted By: Shweta Mishra