- जात पांत और बंगलों की चिंता करने वाले राष्ट्रहित में क्या करेंगे

- उत्तर प्रदेश की जनता की बदौलत ही केंद्र सरकार कर पा रही है एतिहासिक फैसले

आगरा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को ताजनगरी से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आज केंद्र सरकार एतिहासिक फैसले ले रही है, इसका कारण ये है कि यूपीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। जिसमें सर्वाधिक योगदान उत्तर प्रदेश की जनता ने का है। बगैर पूर्ण बहुमत के देश और प्रदेश में इतना परिवर्तन संभव नहीं था।

मेरे मन में है 2019 का चुनाव

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मेरे मन में और मेरे आने का उद्देश्य वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव हैं। अगर में ये छिपाता हूं तो ये प्रमाणिकता नहीं होगी। उन्होंने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम और सम्मान बढ़ाया है।

हम तो जनता को देंगे हिसाब

उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए का कि वो हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं। 55 साल और चार पीडि़यों से देश में राज करते आ रहे हैं, वो हिसाब अपना दें, तब हमसे हिसाब मांगे। हम तो जनता को हिसाब देंगे। उन्होंने इस दौरान उज्वला, आयुष्मान, शौचालय आदि योजनाओं को गिनाया। बेरोजगार युवाओं के लिए मुद्रा योजना के तहत लोन बगैर किसी गारंटर के दिया गया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जिन क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंची वहां पर भाजपा सरकार ने बिजली पहुंचाई है। सपा बसपा को ये काम दिखाई नहीं देते हैं। अपने बंगलों की चिंता करने वाले सपा और बसपा के लोग करीबों की क्या बेदना जानेंगे। गरीब और चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब होने और गरीब का दर्द जानने वाले हैं। उन्होंने लाइन में सबसे पीछे खडे़ होने वाले को भी आगे वाले व्यक्ति तक पहुंचने का मौका दिया है।

हमने दिया जवाब

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पाकिस्तान हमारे जवानों को मार रहे थे। लेकिन पाकिस्तान को जवाब नहीं दिया गया। उरी में हमारे सोते हुए जवानों को मार दिया था। जिसका हमने 12 दिन के अंदर उनके घर में घुसकर दिया था। देश और प्रदेश का विकास और जाति पात की राजनीति से दूर होकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए एक मात्र भाजपा है। केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के लिए लोकसभा चुनाव में सहयोग की अपील की।

जाति धर्म के आधार पर बांटने की हो रही है कोशिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई राजनैतिक दल जाति धर्म सांप्रदाय के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और सामाजिक ताने वाने को तोड़ने वाले सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि ये बातें जब तक प्रबुद्धजन लोगों तक नहीं पहुंचाएंगे तो कैसे काम चलेगा।

Posted By: Inextlive