भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित है। इस बात की जानकारी खुद अमित शाह ने ट्वीट के जरिए दी है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए हैं। ऐसे में खुद अमित शाह  ट्वीट किया कि मुझे स्वाइन फ्लू का पता चला है, जिसके लिए इलाज चल रहा है। ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा। वहीं एम्स के सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता को सीने में जलन और सांस लेने की समस्या हो रही थी। इन परेशानियों के चलते रात लगभग 9 बजे अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी जांच में  स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालचाल जानने वालों की भीड़
अमित शाह एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती हैं। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। शाह के एम्स में भर्ती की खबर मिलते ही अस्पताल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व उनके करीबियों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया। कल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली भाजपा सांसद महेश गिरी और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने एम्स में शाह से मुलाकात की। वहीं आज भी यहां पर उनके शुभचिंतकों पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी शाह के जल्द से ठीक होने की कामना की जा रही है।बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज अंतिम दिन, अमित शाह के साथ पहुंचे पीएम

Posted By: Shweta Mishra