हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी व अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवार शामिल है। कांग्रेस ने इस बार भी 4 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है।


चंडीगढ़ (वार्ता)। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने बुधवार रात को शेष 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हरियाणा में भाजपा की इस लिस्ट में 4 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है। हरियाणा में भाजपा की यह अाखिरी सूची है। इस लिस्ट के आने के बाद मंत्री राव नरबीर सिंह की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं, जिन्हें पहले ही गुड़गांव जिले के बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने से इनकार कर दिया गया था। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें किसी अन्य सीट पर समायोजित कर सकती है। उमेश अग्रवाल फिर से टिकट पाने में असफल रहे


दूसरी सूची में भाजपा ने पानीपत शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी को टिकट देने से इनकार कर दिया है। इनकी जगह पर प्रमोद विज को मैदान में उतारा गया है। गुड़गांव से, उमेश अग्रवाल फिर से टिकट पाने में विफल रहे। उमेश अग्रवाल को सीएम मनोहर लाल खट्टर से विरोध करना पड़ गया है। इनकी बजाय सुधीर सिंगला को टिकट मिला। रेवाड़ी से विधायक रणधीर कापड़ीवास की जगह सुनील मूसेपुर और कोसली से विधायक विक्रम यादव की जगह लक्ष्मण यादव को टिकट मिला है। नरसिंहगढ़ सीट पर सुरेंद्र राणा को टिकट मिला है। भाजपा की पहली सूची में 78 उम्मीदवार शामिल हुए

भाजपा उम्मीदवारों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले जब भाजपा ने अपने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, तब आठ मौजूदा विधायकों में मंत्री राव नरबीर सिंह और विपुल गोयल (फरीदाबाद) सूची से बाहर हो गए थे। दूसरी और अंतिम सूची भी मिलाकर कुल 12 विधायकों को टिकट से वंचित कर दिया गया है। हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं। सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कयास लगाए गए थे कि पार्टी मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह को कहीं समायोजित कर सकती है।

Posted By: Shweta Mishra