सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी के बाद बीजेपी ने संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सितंबर से भाजपा प्रदेश संगठन के 94 जिलों 1920 मंडलों और 1.63 लाख बूथों के चुनाव में जुट जाएगी। जानें तारीखें...


लखनऊ (ब्यूरो)। बीजेपी पार्टी ने प्रदेश में बूथ स्तरीय संगठन के चुनाव 11 सितंबर, मंडल स्तरीय चुनाव 11 अक्टूबर और जिला स्तरीय चुनाव 11 नवंबर को कराने का फैसला किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और संगठनात्मक चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी बनाए गए राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया कि बूथ, मंडल और जिला स्तर के चुनाव शुरू होने की तारीखों से 15 दिन में प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पांच दिन में बूथ, दो दिन में मंडल और एक दिन में जिलों के चुनाव होंगे। बीजेपी से जुड़े 54 लाख नए सदस्य
सुनील बंसल ने बताया कि यूपी में करीब 54 लाख नए सदस्य बनाये जा चुके हैं। 20 अगस्त को सदस्यता अभियान समाप्त होने तक 60 लाख तक नए सदस्य बनने का अनुमान है। नए- पुराने सदस्यों को मिलाकर लगभग 1.7 करोड़ सदस्य बनाए जाने का अनुमान है। बंसल ने बताया कि बूथों का चुनाव चार श्रेणियों में होगा। खनन घोटाले के आरोपियों की जल्द जब्त होगी सपंत्तियां, जांच के दायरे में गायत्री व कई अफसरपरिसीमन समिति भी घोषित


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की अगुआई में परिसीमन समिति बनेगी। समिति में सांसद विजय पाल तोमर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व अरुण कांत त्रिपाठी सदस्य होंगे। समिति 22 अगस्त तक सभी मंडलों व सेक्टरों का परिसीमन करेगी। 25 से 31 अगस्त तक सभी जिलों की बैठकें होंगी। कार्यक्रम में सह चुनाव अधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन और विधानसभा की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा हुई।  lucknow@inext.co.in

Posted By: Vandana Sharma