- पार्टी को सता रहा कार्यकर्ताओं के बेकाबू होने का भय

- पार्टी कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को देगी सीख

आई एक्सक्लूसिव

सुंदर सिंह

Meerut: विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद कार्यकर्ता अपना आपा न खो दें, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम का पाठ पढ़ाएगी। पार्टी कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को व्यवहार की सीख देने के साथ सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।

न भुगतना पड़े खामियाजा

उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। मतगणना परिणामों के बाद कई जगहों से भाजपा कार्यकर्ताओं के गलत व्यवहार की बात सामने आई थी। पार्टी को भविष्य में इसका खामियाजा नहीं भुगतना पड़े। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर विशेष ध्यान देने की तैयारी है।

व्यवहार कुशल हों कार्यकर्ता

वेस्ट यूपी सहित पूरे प्रदेश में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कार्यकर्ताओं को व्यवहार कुशलता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें समझाया जाएगा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता तक कैसे पहुंचानी हैं । जनता की समस्या को दूर करने पर भी पार्टी फोकस करेगी।

वर्जन

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने और संकल्प पत्र के अनुसार काम कराना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता में होगा। इसको लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशालाएं शुरू करने की तिथि अभी तय नहीं हो सकी है।

-करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा

---

Posted By: Inextlive