पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुभाष चौराहा और खुल्दाबाद पुलिस चौकी से की गई रवाना

ALLAHABAD: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। सुभाष चौराहा और खुल्दाबाद पुलिस चौकी से मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में निकली यात्राओं में कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे भारत माता का चित्र लिए कार्यकर्ता चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे।

पुराने शहर में दो घंटे रहे

पुलिस चौकी के सामने से तिरंगा यात्रा को महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारतवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यात्रा पुराने शहर में करीब दो घंटे तक चलती रही। प्रभारी के रूप में संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, गिरि शंकर प्रभाकर व शिवेन्द्र मिश्रा मौजूद रहे।

आजाद की प्रतिमा का माल्यार्पण

सुभाष चौराहे पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष नर सिंह की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। ये शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया पं। दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री रवि केसरवानी, विशाल अग्रवाल, राकेश जैन, मनोज पांडेय, सचिन जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, राघवेन्द्र कुशवाहा, राजेश सिंह पटेल, राजेश केसरवानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive