-एक की हुई पहचान, एक अज्ञात, पांच गंभीर रूप से जख्मी

-बम या पटाखा बनाते समय ब्लास्ट की आशंका, 10 किलो विस्फोट मिला

-जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए नमूने

ALLAHABAD (6 Oct): पंचायत चुनाव के दो दिन पहले मंगलवार को नैनी के मिर्जापुर रोड पर सुबह करीब क्0 बजे पंजाबी हाता में हुए ब्लास्ट से आसपास का इलाका हिल गया। ब्लास्ट से पुरोहित दो सगे भाइयों के मकान का पिछला हिस्सा उड़ गया। मलबे में दो लोग दफन हो गए। मकान मालिक व किराएदारों की फैमिली के पांच लोग जख्मी भी हो गए। घायलों को सिटी के हॉस्पिटल्स में एडमिट कराया गया है। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से दो की बॉडी निकाली गई। एक की पहचान महताब के रूप में हुई जो किराएदार था। पुलिस को ब्लास्ट में तबाह हुए घरों से एक बोरी में क्0 किलो बारूद जैसा पाउडर मिला है। विस्फोटक का पता लगाने के लिए नमूने फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। आशंका है कि महताब अपने किसी साथी के साथ पटाखा या बम बना रहा था तभी ब्लास्ट हो गया।

सटा हुआ है मकान

पंजाबी हाता में सगे भाइयों ब्रह्मानंद व रामानंद का तीन मंजिला मकान है। दोनों पुरोहित हैं। दोनों के बीच बोलचाल बंद है। ग्राउंड फ्लोर को दोनों भाइयों ने किराए पर दे रेखा है। रामानंद के घर के ग्राउंड फ्लोर में करीब नौ महीने से महताब व उसका पिता बताया जाने वाला सलीम उर्फ मनोज गुप्ता रहते थे। महताब नैनीताल का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस वक्त धमाका हुआ, रामानंद के मकान में उनकी पत्‍‌नी दुर्गा देवी, तीन बच्चियां अंशिका (क्ख्), सुनैना (8) व डेढ़ साल की बेबी घर के अंदर ही थीं। ब्रह्मानंद के घर में उनकी पत्‍‌नी मीरा देवी (ब्भ्), बेटा अमित उर्फ सोनू (ख्फ्), बहू शिल्पा (ख्0), किराएदार अनीता देवी, उनकी बेटी कोमल (ख्ब्) व बेटा शिब्बू थे। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। धमाका रामानंद के घर के पिछले हिस्से में हुआ जिसमें महताब रहता था। धमाके के साथ ब्रह्मानंद के मकान का भी पिछला हिस्सा उड़ गया। चारों ओर चीख पुकार मच गई। आसपास के आधा दर्जन से अधिक मकानों की दीवारों व सीढि़यों में दरारें आ गई।

घरों से भागे लोग, आफिसर्स पहुंचे

ब्लास्ट से मीरा, दुर्गा देवी, अमित, शिल्पा और कोमल जख्मी हो गए। कोमल एसआरएन में एडमिट है। बाकी घायल दूसरे प्राइवेट हॉस्पिल्टस में हैं। ब्लास्ट की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कमिश्नर राजन शुक्ला, डीआईजी भगवान स्वरूप, डीएम संजय कुमार, एसएसपी केएस इमेनुएल, एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा, फील्ड यूनिट, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए जेसीबी को बुलवाया गया। दोपहर डेढ़ बजे पहली बॉडी निकाली गई जिसकी पहचान नहीं हो सकी। दूसरी बॉडी की पहचान किराएदार महताब के रूप में हुई है। उसका पिता व एक अन्य महिला के भी साथ होने की चर्चा थी। लेकिन किसी का पता नहीं चला। पुलिस को मलबे से क्0 किलो की बोरी में विस्फोटक मिला है। इसको सील कर दिया गया है।

किराएदार महताब के बारे में पता चला है कि वह अपराधिक प्रवृत्ति का था और जेल भी गया था। पुलिस को मौके से विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं। आशंका है कि वह बम या पटाखा बनाने का काम करता था। फोरेंसिक टीम ने नमूने ले लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

-भगवान स्वरूप,

डीआईजी रेंज

Posted By: Inextlive