पिछले काफी समय से दहशत फैलाने वाले ब्‍लू व्हेल गेम की एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। रूस में रहने वाली 17 साल की यह लड़की लोगों को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाती थी। वैसे ब्‍लू व्‍हेल के अलावा कई और भी ऑनलाइन गेम हैं जिनसे आपको सतर्क रहना है।

1. ब्लू व्हेल चैलेंज :
ब्लू व्हेल गेम इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना है। 50 दिन तक चलने वाला यह ऑनलाइन गेम खेलने वाले को मौत की राह ले जाता है। दरअसल यह गेम खेलते वक्त आपको रोजाना एक टॉस्क पूरा करना होता है। जिसमें शुरुआत में आधी रात को जगना, फेसबुक डीपी बदलना या फिर हॉरर मूवी देखने जैसे काम करने को बोले जाते हैं। यह गेम बच्चों को ज्यादा आकर्षित करता है। धीरे-धीरे जब आप इसके अगले चरण में पहुंच जाते हैं और तो आपके टॉस्क थोड़े डिफिकल्ट होते जाते हैं। यह गेम आपके दिमाग को पूरी तरह से अपने वश में कर लेता है जिसका परिणाम यह होता है, कि गेम खेलने वाला जितने टॉस्क मिलते जाते हैं उन्हें पूरा करता जाता है। आखिर में उसे सुसाइड करने को कहा जाता है। यह काफी खतरनाक गेम है। भारत में इसे बैन कर दिया गया है।

3. सॉल्ट एंड आइस गेम :
इस गेम की शुरुआत भी ऑनलाइन हुई थी। इसको खेलते वक्त एक चैलेंज पूरा करना होता है। जिसमें खेलने वाले को पहले अपने शरीर के किसी भी हिस्से में नमक लगाना होता है। फिर उसके ऊपर बर्फ रखनी पड़ती है। नमक धीरे-धीरे बर्फ के तापमान का कम करता जाता है। परिणामस्वरूप उस हिस्से का तापमान -26डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इसके चलते आपकी मौत भी हो सकती है। यह गेम भी काफी खतरनाक है।

नोट : पैरेंट्स को सलाह दी जाती है वह अपने बच्चों को इस तरह का कोई भी ऑनलाइन गेम न खेलने दें। यह गेम काफी खतरनाक हैं। बच्चों को इन गेम्स से दूर ही रखें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari