बिहार में तैरती लाशें मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी गंगा नदी के किनारे रेत में बड़ी संख्या में दफन शव पाए जाने की घटना सामने आई है। लोगों को आंशका है कि ये शव मृतक कोविड-19 ​​रोगियों के हैं। उन्नाव प्रशासन द्वारा इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।

उन्नाव (एएनआई)। बिहार में गंगा नदी के तट पर संदिग्ध कोविड-19 रोगियों के शव मिलने के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश में भी ऐसी घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। यूपी के उन्नाव में रेत में बड़ी संख्या में शव दफन पाए गए हैं। इससे स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। मामले की जानकारी के बाद से स्थानीय पुलिस की एक टीम पूछताछ करने की प्रक्रिया में है और अधिक शवों की तलाश कर रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी रविंदर कुमार के मुताबिक हमारी टीम को नदी से दूर एक इलाके में दफनाए गए शव मिले हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में और शवों के लिए खोज की जा रही है। मैंने एक टीम से पूछताछ करने को कहा है। तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Dead bodies found buried in sand near river Ganga in UP's Unnao
"Our team has found buried bodies in an area far from river. Search being conducted for more bodies in other areas. I've asked team to carry out inquiry. Action will be taken accordingly," said DM (12.05) pic.twitter.com/qFT1tpfsjH

— ANI UP (@ANINewsUP) May 13, 2021


शवों मिलने के भयानक दृश्यों ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी
पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बिहार के बक्सर में गंगा नदी में तैरते हुए शवों के भयानक दृश्यों ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। लोगों को आंशका है कि ये शव मृतक कोविड-19 ​​रोगियों के हैं। इस संबंध में बिहार के मंत्री संजय कुमार झा के अनुसार बक्सर जिले में नदी से 71 शव निकाले गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया और ऐसी किसी भी घटना को फिर से होने से रोकने के लिए यूपी और बिहार की सीमा से लगे रानीघाट में गंगा में जाल लगाया गया है।
बड़ी संख्या में मिले शवों ने कोविड संकट की हकीकत को बयां किया
स्थानीय निवासियों ने बदबूदार, विघटित लाशों से आने वाली बदबू की शिकायत की है और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है इससे अन्य लोगों की जानक का खतरा है। इन घटनाओं ने देश में फैले कोविड संकट की हकीकत को बयां किया है। वहीं अधिकारियों का मानना ​​है कि जिन लोगों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया, वे शायद अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं पा सके।

Posted By: Shweta Mishra