नाइजीरिया से सूत्रों के हवाले से आ रही एक दिल दहलाने वाली खबर पर यकीन करें तो आतंकी संगठन बोको हराम ने अपने ताजा हमले में एक गांव में 86 लोगों को जिंदा जला दिया है जिसमें कई बच्‍चे भी शामिल थे।

सड़कों पर पड़ी थीं लाशें
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आतंकियों ने घरों और शिविरों में हमला कर बच्चों समेत 86 लोगों मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात डालोरी गांव और पास के दो शिविरों पर हमलों के बाद जली और गोलियों से छलनी लाशें सड़कों पर पड़ी थीं। शिविरों में 25 हजार शरणार्थी रह रहे हैं। 

बोको हराम के केंद्र के पास स्थित है गांव
यह स्थान बोको हराम के जन्मस्थान मैदुगुरी से केवल पांच किलोमीटर की दूरी पर है। हमले में बचे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने एक पेड़ के पीछे छुपे हुए आग में जलते बच्चों की चीखें सुनीं। तीन आत्मघाती हमलावरों ने करीब चार घंटे तक गोलीबारी, आगजनी और विस्फोटों को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसके कई परिजन हमले में मारे गए या घायल हैं। घटना स्थल पर मौजूद रहे एक सैनिक ने बताया कि जान बचाकर पास के गमोरी गांव की तरफ भागते लोगों के बीच तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth