- गाय घाट बड़ी संगत गुरुद्वारा से सात घंटे में तख्त श्री हरि मंदिर पहुंची नगर कीर्तन

- बोले सो निहाल के नारों से गूंज उठी पटना साहिब की धरती

- फूलों की बरसात के बीच अट्रैक्टिव करतब दिखाते चल रहे थे श्रद्धालु

- मुख्य समारोह में शामिल होंगे गवर्नर, सीएम व सुप्रीम कोर्ट के जज

- सजेगा विशेष दीवान, दोपहर बाद तैयार हो होगा अमृत का बाटा

PATNA CITY : श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के फ्ब्8वें प्रकाश उत्सव के मौके पर शनिवार को गाय घाट स्थित बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाली गई। यह दोपहर एक बजे निकली और सात घंटे का सफर तय कर रात करीब 8 बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंची। नगर कीर्तन में देश-विदेश से आए हजारों सिख-श्रद्धालु शामिल थे। नगर कीर्तन के आगे-आगे हाथी, ऊंट, घोड़ा चल रहे थे। इनके पीछे हाथों में तलवार लिए बाल पंज प्यारे व निशान लिए पंज प्यारे चल रहे थे। इनके पीछे बैंड बाजे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। गुरु गोविंद सिंह ग‌र्ल्स स्कूल और गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल समेत कई स्कूलों के स्टूडेंट्स भी इस नगर कीर्तन में शामिल थे। इनमें कई स्टूडेंट्स मार्च पास्ट कर रहे थे तो कई स्टूडेंट्स ड्रम बजा रहे थे।

फूलों से सजी थी पालकी

नगर कीर्तन में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पालकी थी। जो फूलों से सजी थी। पालकी की सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही थी। जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह पालकी की सेवा कर रहे थे। यमुना नगर के बाबा करमजीत, एमपी एसएस अहलुवालिया, तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रेसिडेंट आर एस गांधी, जेनरल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आरएस जीत और जूनियर वाइस प्रेसिडेंट महाराजा सोनू सिंह पालकी के साथ चल रहे थे।

भजन में दिखे मशगुल

जत्था नेपाल का हो या पटना का। गुरु का भजन गाने में सभी मशगूल दिखे। क्या महिलाएं और क्या पुरुष हर कोई गुरु के भजन गा रहे थे। ढोलक और नगाड़ों की धुन भजन को मधुर बना रहे थे। नगर कीर्तन में पूरे रास्ते फूलों की बरसात हो रही थी। गुरु पर्व पर निकले नगर कीर्तन को सिख श्रद्धालु तोप से फूलों की सलामी दे रहे थे। नगर कीर्तन में शामिल दूसरे शहरों से आए श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। कोई तलवारबाजी करता हुआ दिखा तो कोई चक्री घुमाता हुआ अट्रैक्टिव करतब दिखा रहा था।

सुबह में हुए कई प्रोग्राम

नगर कीर्तन के निकलने से पहले गाय घाट गुरुद्वारा में सुबह में अलग-अलग कई प्रोग्राम हुए। सबसे पहले श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई। फिर रागी जत्था मुम्बई वाले भाई गुरमीत सिंह जी, चंडीगढ़ खालसा रागी जत्था वाले भाई देविन्दर सिंह और जगाधारी वाले रागी जत्था के भाई सतेन्दर पाल सिंह ने कीर्तन गाया। इनके बाद हजूरी कथावाचक भाई दलजीत सिंह ने कथा प्रवचन किया। वहीं सिंह साहिब जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह जी खालसा ने उपरान्त अरदास किया। फिर हुकम कड़ाह प्रसाद का वितरण और गुरु के लंगर की शुरुआत हुई। इन सभी प्रोग्रामों के बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा से निकला।

रात में लगा कवि दरबार

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में भी शाम साढ़े चार बजे से अलग-अलग कई प्रोग्राम की शुरुआत हुई। कीर्तन सोदर के बाद पाठ रहिरास साहिब, आरती, अरदास, हुकम और कथा प्रवचन का दौर चला। नगर कीर्तन के पहुंचने के बाद रात 9 बजे से कवि दरबार लगा। इसका इनॉगरेशन ज्ञानी चरणजीत सिंह खालसा ने किया। कवि दरबार में रागी जत्था जगाधरी वाले सतेन्दर पाल सिंह, रागी जत्था मुम्बई वाले गुरमीत सिंह, खालसा रागी जत्था चंडीगढ़ वाले देविदंर सिंह और हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब गुरकीरत सिंह सहित कई कवियों ने गुरु से जुड़ी कविताओं और कीर्तन का पाठ किया।

प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह आज

फ्ब्8 वें प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा। मुख्य समारोह को पब्लिक अपने घरों में बैठ कर भी देख सुन सकते हैं। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सुबह 9 बजकर ख्0 मिनट से प्रोग्राम की लाइव कवरेज स्टार्ट हो जाएगी। जिसे दोपहर क्ख् बजकर ख्0 मिनट तक दिखाया जाएगा। पटना, लखनऊ, जालंधर, कोलकाता, भोपाल समेत फ्ख् देशों में गुरु पर्व के मुख्य समारोह का लाइव कवरेज देखा जा सकेगा। प्रकाश उत्सव के मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए गवर्नर, सीएम जीतन राम मांझी और सुप्रीम कोर्ट के जज पहुंचेंगे।

तैयार होगा अमृत बाटा

मुख्य समारोह के बाद दोपहर फ् बजकर फ्0 मिनट पर अमृत का बाटा तैयार किया जाएगा। अमृत चखने वाले श्रद्धालुओं को इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दोपहर फ् बजे से नामों का रजिस्ट्रेशन गुरुद्वारा के ऑफिस में होगा।

हो कोई प्रॉब्लम तो करें कॉल

गुरु पर्व के मौके पर समारोह में शामिल हो रहे श्रद्धालु कोई प्रॉब्लम होने पर इन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं।

क्। चरणजीत सिंह (जेनरल सेक्रेटरी, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी) - 9फ्08म्7क्भ्0फ्

ख्। आरएस जीत (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी) - 98फ्भ्ख्ख्87भ्ब्

फ्। महाराज सिंह सोनू (जूनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी) - 9फ्फ्ब्0ख्7ख्80

ब्। राजेश कुमार (एसडीपीओ, पटना सिटी) - 9ब्फ्क्800क्क्8

भ्। मृत्युंजय प्रसाद सिंह (एसएचओ, चौक थाना) - 9ब्फ्क्8ख्ख्क्भ्क्

Posted By: Inextlive