बालीवुड एक्टर ने कहा ग्लैमर व‌र्ल्ड में चलता है हुनर का सिक्का

एमएनएनआईटी में आयोजित आविष्कार कार्यक्रम का दूसरा दिन

ALLAHABAD: मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित आविष्कार प्रोग्राम के दूसरे दिन फिल्म अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर ने टेक्नोक्रेट्स के बीच अपने अनुभव बांटे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में केवल हुनर का जादू चलता है। लोग इसके आकर्षण में भले ही खिंचे चले जाते हैं। लेकिन ज्यादातर को निराशा ही हांथ लगती है। उन्होंने कहा कि आज भी फिल्में हमें समाज का आईना दिखाती हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी फिल्म दृश्यम का एग्जाम्पल दिया। जिसमें दिखाया गया कि चौथी फेल आदमी भी सिस्टम को अपनी उंगलियों पर कैसे नचा सकता है?

पर्दे पर दिखे समाज की बुराईयां

उन्होंने समाज की विभिन्न समस्याओं को रुपहले पर्दे पर लाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार चलचित्र के माध्यम से किया जाता है। बता दें कि रजत कपूर ने दिल चाहता है, आंखो देखी, कपूर एंड संस, भेजा फ्राई आदि फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं पौराणिक विषयों को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करने वाले लेखक अमीष त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति की महत्ता को छात्रों के सामने अनूठे ढंग से पेश किया। बताया कि भारतीय संस्कृति अपने आप में इतनी समृद्ध है कि इसे दूसरी ओर देखने की जरूरत ही नहीं है। वहीं प्रसिद्ध एनिमेशन एवं सैंड आर्टिस्ट नितीश भारती ने सामाजिक दृष्टि से कला के विभिन्न रूपों के बारे में बताया।

Posted By: Inextlive