ऐसा लगता है बॉलीवुड में दबंग नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान का विवादों से गहरा नाता हो गया है। शायद तभी तो अब दो दिन पहले हुई उनकी बहन अर्पिता के बर्थडे पार्टी में भी जुर्माना लग गया। जिससे अब पार्टी के आयोजक को 12500 रुपये भरना पड़ेगा। हाल ही में अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सोनाक्षी सिन्‍हा श्रद्धा कपूर समेत कई सेलिब्रेटीज उपस्‍थित थे।


सभी मस्ती से झूम रहे थे


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। कभी वह अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने अभिनय को लेकर। लेकिन इस बार वह अपनी बहन की अर्पिता की बर्थडे पार्टी को चर्चा में आ गए हैं। जी हां बीते शुक्रवार को उनकी बहन अर्पिता की बर्थडे पार्टी हो रही थी। सलमान के पूरा परिवार वहां मौजूद था। इस दौरान अर्पिता के फ्रेंड्स भी मौजूद रहे। पार्टी काफी जोर शोर से हो रही थी। सलमान के घर पर काफी तेजी से म्यूजिक बज रहा था। धूमधाम से मनाई जा रही पार्टी में सभी मस्ती से झूम रहे थे, लेकिन तभी वहां पुलिस पहुंच गई। ऐसे में वहां पर पुलिस को देखकर पार्टी में मौजूद हर कोई शॉक्ड हो गया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत ही पार्टी रोकने को कहा। जिससे धूमधाम से देर रात तक मनाई जा रही पार्टी तुरंत रोक दी गई।म्यूजिक का परमिट नहीं

सूत्रों की मानें तो इस दौरान पुलिस ने खान फैमिली को नियम के विरुद्ध् देर रात तक पार्टी करने की बात कही। इतना ही नहीं इस पुलिस ने यह भी कहा कि इतनी तेज रात में म्यूजिक बजाने का परमिट नहीं है, जिससे अब इसका जुर्माना भरना पड़ेगा। जिससे अब खान फैमिली को इस पार्टी के बदले करीब 12,500 रुपये जुर्माना पड़ेगा। जिससे पूरी अपनी लाड़ली अर्पिता की बर्थडे पार्टी में खलल पड़ने से पूरी खान फैमिली मायूस हो गई। सबसे खास बात तो यह है कि इस दौरान पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज मौजूद थे। जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, एली अवराम और पुलकित सम्राट, कुनाल खेमू थे। इसके अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी वहां पर उपस्थित रहीं।

Hindi News from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra