फिल्‍म रक्‍तधार में शक्ति कपूर पहली बार ट्रांसजेडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्‍मों में किन्‍नरों का किरदार शुरुआत से ही दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्‍द्र रहा है। हम आप को आज उन बॉलीवुड एक्‍टरों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने पर्दे पर किन्‍नरों के निगेटिव किरदार को जिंदा किया।

 

 

 

बॉलीवुड के 5 एक्टर जिन्होंने निभाया किन्नर का रोल, आपका पसंदीदा कौन

फिल्म रक्तधार में शक्ति कपूर पहली बार ट्रांसजेडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों में किन्नरों का किरदार शुरुआत से ही दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। हम आप को आज उन बॉलीवुड एक्टरों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर किन्नरों के निगेटिव किरदार को जिंदा किया।

 

सदाशिव अमरापुरकर

1991 में बनी संजय दत्त की मूवी सड़क तो आप को याद होगी। इसे सफल और एक यादगार फिल्म बनाने में अगर सबसे बड़ा योगदान सदाशिव अमरापुरकर। सदाशिव ने इस मूवी में महारानी नाम के एक किन्नर का रोल निभाया था। इस किरदार ने दर्शकों के दिमाग़ पर एक अमिट छाप छोड़ दी थी। सदाशिव को इस फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिलमफेयर अवार्ड भी मिला।

https://img.inextlive.com/inext/inext/sada-shiv-021009.jpg

परेश रावल

साल 1997 में आई फिल्म तमन्ना एक ऐसी मूवी थी। जिसमें किसी किन्नर की जिंदगी को सकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसमें किन्नर टिक्कु की भूमिका परेश रावल ने निभायी थी। इस किरदार को उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा। सामाजिक मुद्दे पर बनने वाली इस मूवी को उस साल नेशनल अवार्ड भी मिला था।

https://img.inextlive.com/inext/inext/parssh-rawal-021017.jpg

आशुतोष राणा

2005 में बनी यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। शबनम मौसी बानो 1998 से 2003 तक मध्य प्रदेश राज्य विधान सभा की निर्वाचित सदस्य थी। वह सार्वजनिक पद के लिए चुनी जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर भारतीय है। इस फिल्म में शबनम मौसी का किरदार आशुतोष राणा ने निभाया है।

https://img.inextlive.com/inext/inext/ashutosh-a1-021017.jpg

निर्मल पांडेय

1997 समलैंगिक नर्तक और एक औरत के बीच की प्रेम कहानी पर बनी यह फिल्म प्यार करने के पारंपरिक विचारों को चुनौती देती है। इस फिल्म की जान निर्मल पांडेय का अभिनय है। जो कि एक किन्नर के किरदार में है। इस मूवी को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है और टाइम मैगजीन की 10 सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म में भी ये जगह पा चुकी है। ये भारत में कभी रिलीज नहीं हुई।

https://img.inextlive.com/inext/inext/nirmal-pandey-021009.jpg

आशुतोष राणा

अगर आप ने1999 में आई संघर्ष मूवी नहीं देखी है तो आप ने कुछ नहीं देखा है। विलेन लज्जा शंकर पांडेय यानि आशुतोष राणा को आप कभी नहीं भूल सकते। हिंदी फिल्मों के इतिहास में आशुतोष राणा का विलेन वाला ये किरदार आज भी डरा देता है। लज्जा शंकर पांडेय और भी डरावना लगने लगता है जब वो किन्नर के भेष में आता है। इस किरदार ने आशुतोष राणा को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया।

https://img.inextlive.com/inext/inext/ashutosh-a2-021017.jpg

Posted By: Prabha Punj Mishra