रेस 3 में सलमान खान विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं ऐसे में हम आप को बॉलीवुड के उन टॉप हीरोज से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने पर्दे पर हीरो तो हीरो विलेन बन कर भी धमाल मचा दिया।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने जहां फिल्मों में हीरो का किरदार निभाया, वहीं उन्होंने फिल्म धूम-2 में विलेन का रोल अदा किया था। रितेश ने विलेन का किरदार क्या निभाया यूवा तो उनकी अदाकारी के मुरीद ही हो गए। उनका यह रोल काफी पसंद किया गया।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने फिल्म धूम में विलेन का किरदार निभाया था। वो फिल्म सुपर बाइक से चोरीकर के फुर से गायब हो जाते थे। फिल्म शूट आउट एट वडाला में भी उन्होंने मनिया सुरबे का खतरनाक किरदार निभाया था।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन गया। फिल्म आंखें में उनके विलेन के रोल ने सभी को चौंका कर रख दिया। उन्होंने आग में भी विलेन का रोल निभाया था। 

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने फिल्म ओंकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। सैफ के लंगड़ा त्यागी किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने फिल्म कुर्बान में विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद भी सैफ कई बार निगेटिव किरदार निभाते नजर आए।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra