बॉलीवुड एक्ट्रे स अनुष्काष शर्मा जितना टाइम विराट कोहली के साथ बिताती हैं उससे भी ज्या दा टाइम वो तमाम एनिमल्सa को देती हैं। जी हां सबूत तो यही कहता है। अनुष्का शर्मा ने रिसेंटली उदयपुर जाकर वहां के बेसहारा और घायल जानवरों के साथ बहुत सारा समय बिताया। यूं तो अनुष्का को जानवरों से बहुत लगाव है और इससे पहले भी जानवरों के हितों के लिए कई सोशल कैंपेन कर चुकी हैं लेकिन उनकी इस विजिट की बात ही कुछ खास है। जानवरों के साथ अनुष्काू ने कैसे बिताया अपना पूरा दिन देखिए इन तस्वीेरों में।

जानवरों से मिलने अपने पापा के साथ उदयपुर पहुंची अनुष्का
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जानवरों से कितना ज्यादा लगाव है, यह बात सबको तब देखने को मिली, जब वो उदयपुर राजस्थान के छोटे से टाउन ‘बड़ी’ पहुंचीं। अनुष्का अपने पापा अजय कुमार शर्मा के साथ यहां के एक एनिमल एड चेरिटेबल ट्रस्ट में पुहंची थीं। जानवरों के रेस्क्यू और शेल्टर के लिए काम करने वाली इस संस्था में आकर अनुष्का और उनके पापा काफी खुश दिखाई दिए।

बॉलीवुड हसीनाओं ने इन टॉप क्रिकेटर्स को ऐसे किया क्लीन बोल्ड

इस एनिमल शेल्टर होम में जानवरों को कैसे रखा जाता है, उनका इलाज कैसे होता है। अनुष्का ने सब कुछ ध्यान से देखा और समझा। अनुष्का ने अपने फैंस और बाकी लोगों से बेसहारा जानवरों के लिए सहयोग करने की अपील भी की।

ये हैं बॉलीवुड के सबसे ‘बकवास’ मूवी सीक्वल, जिन्हें बर्दाश्त कर पाना सबके बस की बात नहीं!

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra