साइबर क्राइम यूनिट CyPAD ने जानी मानी एनआरआई अभिनेत्री/कलाकार ईशा शरवनी से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ईशा शरवनी ने 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ 'किसना' से बॉलीवुड में कदम रखा।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई टैक्स अधिकारी होने का दावा कर लक बाई चांस अभिनेत्री ईशा शरवानी से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अभिनेत्री के साथ की तीन लाख की धोखाधड़ीदिल्ली पुलिस के पीआरओ के अनुसार, साइबर क्राइम यूनिट ( CyPAD) ने जानी मानी एनआरआई अभिनेत्री/कलाकार ईशा शरवनी से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली अभिनेत्री से उन्होंने ऑस्ट्रेलियायाई टैक्स ऑफिस से आने का नाटक कर उन्हें वेस्टर्न यूनियन और आरआईए मनी ट्रांसफर के जरिए 5,700 ऑस्ट्रलियाई डॉलर (लगभग तीन लाख रुपये) स्थानांतरित करने के लिए कहा। साइबर क्राइम यूनिट ने मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।  टाइट सिक्योरिटी के बीच बाढ़ कोर्ट में हुई अनंत सिंह की पेशीविवेक ओबेरॉय के साथ की पहली फिल्म
ईशा शरवनी ने 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ 'किसना' से बॉलीवुड में कदम रखा। बाद में वह 'गुड बॉय, बैड बॉय', 'डेविड' और 'करीब करीब सिंगल' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Posted By: Mukul Kumar