बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके इस शो की चौतरफा तारीफ हो रही है। ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका को अपने पापा की याद आ रही है। उन्‍हें लग रहा है आज उनके पिता होते तो वे कितने खुश होते। इस बात का जिक्र प्रियंका ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर किया है।

पिता की कमी खल रही
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आजकल देश से लेकर विदेश तक छाई हुई हैं। इन दिनों उनका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको काफी चर्चा में है। उनके इस शो को लगतार सफलता मिलती जा रही है। ऐसे में प्रियंका को अब पिता की याद सता रही है। वह अपने शो को लेकर जितनी खुश हैं उतनी ही अपने पापा को लेकर दुखी हैं। प्रियंका का कहना है कि आज उनके पापा इस दुनिया में होते तो कितने खुश होते। इस बात का जिक्र खुद प्रियंका ने ट्वीटर पर किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि आज उन्हें उनके पिता की कमी खल रही है। वह उनकी उपलब्धियों को लेकर हमेशा बहुत खुश होते थे। जो गर्व उनकी आंखों में प्रियंका को दिखाई देता था, वह उन्हें आज भी बिना डरे उड़ान भरने का हौसला देता था क्योंकि वह जानती थी कि यदि वह गिरी तो वह उन्हें थाम लेंगे।

I miss my dad today.Always So happy for my achievements..The Pride I saw in his eyes made me fly fearlessly knowing he'd catch me if I fall.

— PRIYANKA (@priyankachopra) October 6, 2015


अपने पिता के साथ रिश्ते

बभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का शो क्वांटिको भारत में भी उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड के साथी कलाकारों को तो प्रभावित कर रहा है। प्रियंका का यह थ्रिलर ड्रामा वाला यह शो भारत में तीन अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। प्रियंका इसमें एफबीआई प्रशिक्षु एलेक्स पैरिश के किरदार में हैं, जो कि आतंकी हमले की संदिग्ध है। बताते चलें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने पिता के साथ रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं। वह कोई भी बडी चीज जब लाइफ में अचीव करती हैं तो अपने पापा को बहुत मिस करती है। अपनी कलाई पर 'डैडीज लिटिल गर्ल' का टैटू बनवाने वाली प्रियंका अपने पापा को बहुत प्यार करती थी। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा को कैंसर की बीमारी थी। जिसके चलते करीब 2 साल पहले कैंसर वह इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

 

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra