खबर है कि 15 साल की शादी के बाद फिल्ममेकर फरहान अख्तर अब अपनी पत्नी अधूना अख्तर से अलग होने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच दिक्कतें जारी थी। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बात की भी खबर रह-रहकर प्रकाश में आ रही थी।

ऐसी है जानकारी
आखिरकार इस बात की पुष्टि हो गई है कि फरहान अपनी पत्नी अधूना से अलग हो जाएंगे। इस अलगाव के पीछे कई तरह की कहानियां सामने आ रही हैं। हालांकि पुख्ता कारण क्या है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। फरहान ने इसे सिर्फ समय के साथ आगे बढ़ने वाली बात बताया है।
यहां हुई थी दोनों की मुलाकात
गौरतलब है कि फरहान अख्तर और अधूना की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। बतौर हेअर स्टाइलिस्ट अधूना ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तीन साल दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला चला। उसके बाद दोनों ने आपसी रजामंदगी के साथ शादी कर ली थी।
उम्र में भी था काफी अंतर
दोनों के रिश्ते के बीच बड़ी और खास बात ये थी कि अधूना, फरहान से छह साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों के बीच कभी भी इस बात का मसला नहीं रहा है। बीते 15 साल से दोनों ही साथ में खुश थे। इस बात की खबर भी प्रकाश में अक्सर रहती थी। अधूना ने हर प्रोजेक्ट में फरहान को क्रिएटिविटी के लेवल पर मदद भी की, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अब दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया जो वे इतने पुराने रिश्ते को खत्म करने चले हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma