बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा का नाम सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड तक ही सीमित नही है दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सर्च इंजन यानी यूट्यूब में भी उनका जलवा है। हाल ही में प्रियंका एक कनाडा की यूट्यूब स्‍टार के साथ एक वीडियो में नजर आईं हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है।


प्रेमी की तलाश में हैं प्रियंकाबॉलीवुड सुपर हॉट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कनाडा की लोकप्रिय यूट्यूब स्टार लिली सिंह के नये ब्लूपर हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन में नजर आई हैं। इसमें प्रियंका ने एक ऐसी लड़की का रोल अदा किया है जिसका ब्रेकअप हो चुका है और वो अपने ब्रेकअप के बाद नये साथी की तलाश कर रही है। सुपरवुमन के नाम से मशहूर 28 साल की कॉमेडियन ने ट्विटर पर इस यूट्यूब क्लिप का लिंक डाला। इस वीडियो में दोनों एक पब में बैठी हैं जहां लिली प्रियंका के लिए नये प्रेमी की तलाश कर रही हैं। प्रियंका को है एक साथी की तलाश
लिली ने लिखा है हाउ टू बी अ गुड विंग वुमन में प्रियंका चोपड़ा के साथ। छुट्टियों के इस मौसम में अपनी सबसे अच्छी दोस्त को नया प्रेमी दिलाओ। प्रियंका ने भी लिली के साथ काम करने को लेकर ट्विटर पर सुपरवुमन, हमें बहुत मजा आया लिख कर अपना उत्साह व्यक्त किया। वैसे देखा जाये तो प्रियंका को एक साथी की तलाश है। बॉलीवुड के साथ अब हॉलीवुड के सितारों के साथ भी उनका नाम जुड़ने लगा है पर इस सब के बाद भी प्रियंका अकेली हैं।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra