इंडस्ट्री में चल रही अफवाहों पर यकीन करें तो नील नितिन मुकेश और साशा आगा बी-टाउन के नए 'स्पेशल फ्रेंड्स' हैं। दोनों को पास लाने में म्यूजिक ने बड़ा रोल निभाया है जब पिछले महीने डीजे एफ्रोजैक मुंबई में थे तब नील ने उनके लिए पार्टी होस्ट की थी और साशा भी इनवाइटीज़ में से एक थीं।

ऐसी है जानकारी
एक जानकारी के मुताबिक दोनों के ही रिलेशनशिप को लेकर पहले ही चर्चा होती रही है तो वे अपनी दोस्ती को लेकर लोगों का कोई अटैंशन नहीं चाहते थे। पिछले साल नील अंधेरी स्थित अपने घर में शिफ्ट हुए। उनका घर साशा के घर से ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि नील का कहना है कि लोगों को लेकर वे नहीं सोचते। साशा उनकी बचपन की दोस्त है और वह सिर्फ अपने काम में व्यस्त हैं।
साशा ने बताया ऐसा
उधर, साशा का कहना है कि वे दोनों अच्छे फैमिली फ्रेंड्स हैं। वे इवेंट में मिलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी मॉम को फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की स्क्रिनिंग में उन्होंने इनवाइट किया था। याद दिला दें कि 2014 में साशा की अपने बॉयफ्रेंड म्यूजिशियन सचिन गुप्ता के साथ गुपचुप शादी करने की चर्चा भी थी जो कि लोखंडवाला में उनके पड़ोसी थे।
रुसलान के साथ 2013 में हुआ ब्रेकअप
कहा ये भी जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर दिए हैं, क्योंकि साशा की मां सलमा आगा उनके रिश्ते से खुश नहीं थी। साशा का नाम इससे पहले एक्टर रुसलान मुमताज से भी जोड़ा गया था, जिनसे उनका ब्रेकअप 2013 में हो गया था, जब उनका किसिंग एमएमएस लीक हुआ था।
नील का नाम भी जुड़ चुका है इनसे
वहीं नील का नाम भी इससे पहले असिन और सोनल चौहान से जुड़ चुका है। सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ अपने कॅरियर की नई शुरुआत करने वाले नील अब आगामी फिल्म 'वजीर' में भी नजर आने वाले हैं। साशा ने अर्जुन कपूर स्टारर 'औरंगजेब' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने 'देसी कट्टे' की थी।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma