Bollywood News: कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हाल ही में मां बनी हैं और अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। फिर चाहे वो सोनम कपूर हो बिपाशा बसु हो या फिर प्रियंका चोपड़ा। आइए अब आपको फटाफट से दिखाते हैं इस प्यारे बच्चों का इंडियन लुक...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood News: कई बॅालिवुड एक्ट्रेसेस हाल ही में मां बनी हैं और अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। फिर चाहे वो सोनम कपूर हो, बिपाशा बसु हो या फिर प्रियंका चोपड़ा। ये एक्ट्रेसेस आए दिन अपने बेबी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं सोनम ने अभी तक अपने बेबी के चेहरा दुनिया के सामने रिवील नही किया है। आइए अब आपको फटाफट से दिखाते हैं इस प्यारे बच्चों का इंडियन लुक।

मालती मैरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की बेटी 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस', उसका चेहरा देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती लाइट पर्पल कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। पहली फोटो में मालती अपनी बेली बटन पर हाथ रखें हुए हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो पूजा के सामान से खेलती दिख रही हैं।

देवी
बिते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करन सिंह ग्रोवर की बेटी 'देवी सिंह ग्रोवर' का अन्नप्राशन हुआ। इस अन्नप्राशन सेरेमनी में देवी रेड कलर का लंहगा पहने हुए काफी क्यूट लग रही है। बिपाशा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटोज शेयर करती रहती है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

View this post on Instagram A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

वायू
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा का बेटा 'वायू' मीडिया और फैंस की नजरों से दूर ही रहता है। हाल ही में सोनम कपूर के बर्थडे के मौके पर पति आनंद आहूजा ने कुछ फोटो शेयर की। इन फोटो के शेयर होते ही ये काफी तेजी से वायरल हो गई और इन तस्वीरों में मां-बेटे की क्यूटनेस और प्यार देखते ही बन रहा है। सोनम के व्हाइट सूट के साथ मैच करते हुए वायू ने भी व्हाइट कुर्ता और फ्लोरल पजामा पहना।

View this post on Instagram A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

Posted By: Anjali Yadav