बॉलीवुड में कब कोन क्‍या करने लगे ये कहना नामुमकिन है। कभी कोई सिंगर बन जाता है तो कभी सिंगर एक्‍टर बन जाता है। हम आपको ऐसे पांच गायकों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर डेब्‍यू किया था पर उन्‍होंने फिल्‍मों में अदाकारी भी की।

1- आशा भोसले

आशा भोसले एक मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में 12 हजार से अधिक गाने गाये। आशा भोसले ने 2012 में फिल्म मै से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राम कपूर और पद्मिनी कोलापुरे भी नजर आईं थी। 

3- लकी अली

लकी अली सिंगर और सॉन्ग राइटर है। लकी अली ने 2002 में फिल्म सुर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो फिल्म कांटे में अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आए थे। उन्होंने 2005 में फिल्म कसक में लीड रोल अदा किया था। 

5- किशोर कुमार

किशोर कुमार का नाम बॉलीवुड में बड़े अदब के साथ लिया जाता है। उन्होंने एक्टिंग, गायकी, कंपोजर, प्रोड्यूसर, डॉयरेक्टर, स्क्रीन राइटर जैसे ढेरों हुनर थे। 1957 में उन्होंने वैजंतीमाला के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 


Posted By: Prabha Punj Mishra