Bollywood Support Lakshadweep Tourism: नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ने के बाद अब बॉलीवुड भी उनके सपोर्ट में उतर आया है। एक्टर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी भारतीयों से लक्षद्वीप की एक ट्रिप बनाने की रिक्वेस्ट की। यही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पीएम मोदी के एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स के विचार का सपोर्ट करते हुए खुद भी लक्षद्वीप में वेकेशन बिताने की इच्छा जाहिर की है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood Support Lakshadweep Tourism: हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी लक्षद्वीप की ट्रीप से कुछ फोटो पोस्ट की थीं। जिसके बाद से गूगल का दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड बन गया है। मालदीव के कुछ मिनिस्टर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने के बाद अब बॉलीवुड भी उनके सपोर्ट में उतर आया है। एक्टर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी भारतियों से लक्षद्वीप की एक ट्रिप बनाने की रिक्वेस्ट की। यही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पीएम मोदी के एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स के विचार का सपोर्ट करते हुए, खुद भी लक्षद्वीप में वेकेशन बिताने की इच्छा जाहिर की है।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

लक्षद्वीप में वेकेशन बिताने की जाहिर की इच्छा
इस लिस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, उर्वशी रौतेला, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, निमृत कौर, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर समेत कई नाम शामिल हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लक्षद्वीप के समंदर से अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसपर कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि, वो फिर से लक्षद्वीप जाने का वेट कर रही हैं। पीएम द्वारा चलाई गई इस मुहिम एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड का मकसद सिर्फ एक है कि, इंडियंस अपने देश के आईलैंड को एक्सप्लोर करें और उसे भी एक पर्यटन स्थल बनाए।

View this post on Instagram A post shared by Esha Gupta (@egupta)

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "मुझे सबसे खूबसूरत समुद्र तट पर वापस ले चलो, मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए, उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप है। मैं वहां फिर से वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती"

Cant wait to take a holiday and dive into the vibrant culture of Lakshadweep!
A destination that not only captures the eyes but also the heart ❤️#ExploreIndianIslands pic.twitter.com/jbg2bK90hH

— Pooja Hegde (@hegdepooja) January 7, 2024

पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर लिखा कि, ''छुट्टियां बिताने और लक्षद्वीप की जीवंत संस्कृति में गोता लगाने का इंतजार नहीं कर सकती ! एक ऐसी मंजिल जो न सिर्फ आंखों को बल्कि दिल को भी लुभा लेती है।''

Wanna make 2024 all about travel and exploring the beautiful & scenic destinations closer to home. On top of my list is nature's paradise, the #Lakshwadeep islands. Heard so much about this wonderland that I just can't wait to be there!!! 🌊🌴🏖#ExploreIndianIslands pic.twitter.com/tVQlIlilH6

— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) January 7, 2024

जैकलीन फर्नांडीज ने ट्वीट कर लिखा कि, ''2024 में यात्रा और घर के नजदीक सुंदर और दर्शनीय स्थलों की खोज करना चाहते हैं। मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर प्रकृति का स्वर्ग लक्षद्वीप द्वीप है। इस वंडरलैंड के बारे में इतना सुना है कि मैं वहां जाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती!!''

Lakshadweep's unparalleled beauty has earned a top spot on my Travel List! Crystal-clear waters and tranquil shores await, promising an unforgettable escape. #Lakshadweep #BucketList 🏝️✈️ #ExploreIndianIslands #DekhoApnaDesh pic.twitter.com/978JR9A0qE

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) January 7, 2024

शिल्पा शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ''लक्षद्वीप की अद्वितीय सुंदरता ने मेरी यात्रा सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया है! बिल्कुल साफ पानी और शांत किनारे आपका इंतजार कर रहे हैं, जो एक अविस्मरणीय पलायन का वादा करते हैं।''

This picture was taken outside #Kaia, my first hotel venture in Goa.
India has some of the most vibrant coasts, best beaches, hospitality & food.
Next on my bucket list - The #Lakshadweep Islands :) #ExploreIndianIslands pic.twitter.com/d20oSnL7ih

— bhumi pednekar (@bhumipednekar) January 7, 2024

भूमि पेडनेकर, ''यह तस्वीर गोवा में मेरे पहले होटल बिजनेस के बाहर ली गई थी. भारत में कुछ सबसे जीवंत तट, सर्वोत्तम समुद्र तट, आतिथ्य और भोजन है। मेरी बकेट लिस्ट में अगला लक्षद्वीप द्वीप समूह।''

Can&यt wait to #ExploreIndianIslands and jet off to #Lakshadweep as my first beach destination holiday!!
No better way to travel than taking time off from work and life to #ExploreIncredibleIndia . Always lived by it, won&यt ever stop! 🇮🇳🙏🏼 @PMOIndia #BharatKiNimrat

— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) January 7, 2024

निमृत कौर ने ट्वीट कर लिखा कि, ''मैं भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने और अपनी पहली समुद्र तट गंतव्य छुट्टी के रूप में लक्षद्वीप के लिए रवाना होने का इंतजार नहीं कर सकती!! काम और जीवन से समय निकालकर यात्रा करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है। हमेशा इसके साथ जिया, कभी नहीं रुकूंगी!''

Posted By: Anjali Yadav