-टाउनहाल ग्राउंड में 23 अक्टूबर से लगेगा नेशनल बुक फेयर

- बुक फेयर में विभिन्न प्रकाशनों की बुक्स होंगी अवेलेबल

GORAKHPUR: टाउनहाल ग्राउंड में दूसरी बार लगाए जा रहे बुक फेयर को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। द फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स एसोसिएशन इन इंडिया के सहयोग से केटी फाउंडेशन की तरफ से यह बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलने वाले बुक फेयर में कुल 70 स्टाल्स लगाए जाएंगे। इन स्टाल्स पर रीडर्स के लिए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू के अलावा दूसरी भाषाओं की बुक्स भी उपलब्ध होंगी। यह बुक फेयर पूर्व राष्ट्रपति डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित होगा। रीडर्स को डॉ। कलाम के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने के साथ ही उनकी वैज्ञानिक कार्यो से जुड़े बुक्स की स्टाल लगाई जाएंगी।

23 अक्टूबर से शुरुआत

23 अक्टूबर से टाउनहाल ग्राउंड में शुरू हो रहे नेशनल बुक फेयर में विभिन्न प्रकाशकों की बुक्स पढ़ने को मिलेंगी। यहां छोटे बच्चों के लिए आकर्षित करने वाली बुक्स और स्टेशनरी के सामान भी मिलेंगे। बुक फेयर के आयोजक देवराज अरोरा और उमेश ढल ने आई नेक्स्ट को बताया कि इस नेशनल बुक फेयर में गोरखपुराइट्स के लिए कोई एंट्री फीस नहीं रखी गई है। उन्होंने बताया कि गोरखपुराइट्स की डिमांड पर नेशनल बुक फेयर दोबारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बुक फेयर में होने वाले कार्यक्रम

- कवि सम्मेलन, परिचर्चा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

इन प्रकाशकों के लगेंगे स्टाल

- वाणी प्रकाशन, किताब घर प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, सुभाष पुस्तक भंडार, पीएम पब्लिकेशन, राजकमल प्रकाशन, सामयिकी प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान दिल्ली और साहित्य भंडार इलाहाबाद के साथ ही कई अन्य प्रकाशनों के भी स्टाल लगाए जाएंगे।

Posted By: Inextlive