आपने आज तक बेबीज शब्‍द तो सुना होगा लेकिन क्‍या कभी अवतार बेबीज सुना है। शायद नहीं है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर अवतार बेबीज की धूम मची है। हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर इन अवतार बेबीज की कई सारी तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। अब आपके मन में इन अवतार बेबीज को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। आइए जानें इनके बारे में...


बेबीज पसंद आ रहेजी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर अवतार बेबीज की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन बेबीज की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। अब तक ब्लू कलर के इन अवतार बेबीज को करीब 2.4 मिलियन लोग पसन्द कर चुके हैं। हालांकि कुछ लोग इन अवतार बेबीज को थोड़ा डरावना भी बता रहे हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि ये अवतार बेबीज बनाने का कारनामा किसने किया है। तो जान लें यह काम स्पेन की कंपनी ने किया है। यह कंपनी सुपर रियलिस्टिक बेबीज बनाने का दावा करती है। इसके बनाए बेबी लोगों को काफी पसंद आते हैं। यहां भी क्िलक करें: तो इसलिए 17 महीनों की प्रेग्नेंसी के बाद अब यह महिला देगी बच्चे को जन्म...खरीदे जा सकते
इन अवतार बेबीज की कीमत इस समय करीब 2000 यूएस डॉलर है, यानी कि इन्हें 133610.9 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन बच्चों पर काफी अच्छी कालाकारी की गई है। सबसे खास बात तो यह है कि ये बेबी बिल्कुल अवतार फिल्म में दिखे बेबीज की तरह है। सोशल मीडिया पर लोग इन बेबीज को खरीदने के लिए पूछतांछ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, आपने भी खाई होगी...Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra