-दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में न्यूज पब्लिश होने के बाद एक्शन में आया नगर निगम

-पार्क के गड्ढे में मिट्टी डली तो आसपास के लोगों ने कहा थैंक्स आईनेक्स्ट

BAREILLY:

सिविल लाइंस के लोहिया पार्क में 265 फीट गहरे खुले पड़े बोरवेल को ट्यूजडे को पाट दिया गया। मंडे को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के 12 घंटे के भीतर ही नगर निगम ने यह कार्रवाई की। पार्क के आसपास रहने वाले लोगों ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट द्वारा उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने और उसका समाधान देने के लिए थैंक्स बोला।

4 दिन से ओपन था कुआं

सिविल लाइंस एरिया में पानी सप्लाई करने वाला नलकूप फेल हो गया था। इसके बाद नगर निगम के जलकल विभाग ने नया बोरवेल कराने के लिए लोहिया पार्क को चुना। पार्क में दो माह में दो जगह बोरिंग फेल हो जाने के बाद बोरवेल खुला छोड़ दिया गया था। जब इस बोरवेल में पानी गया तो आसपास की जमीन भी धंस गई और यह बोरवेल कुए के आकार का हो गया था। करीब चार दिन से पार्क में काम भी बंद था, इसके बावजूद बोरवेल को बंद नहीं किया गया।

=========

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में न्यूज पब्लिश होने के बाद सुबह ही जेसीबी भेजकर पार्क में जो गड्ढा था उसे पटवा दिया है। उसके पास एक जगह पर पानी भरा था उसे भी ठीक करा दिया है। पार्क में अब कोई गढ्डा नहीं है। इसके अलावा भी पार्क में कोई काम बचा है तो उसे भी 27 दिसम्बर को दिखवा लूंगा।

पारकेश्वर, एई जलकल विभाग नगर निगम

Posted By: Inextlive