- नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर लौट रहा था युवक

RISHIKESH: नीलकंठ महादेव मंदिर से मंडे को जलाभिषेक कर लौट रहे बाइक सवार युवक की टेंपो ट्रेवलर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो ट्रेवलर की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

खैरखाल के पास हुआ हादसा

लक्ष्मणझूला थाने की पुलिस को नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के समीप टेंपो ट्रेवलर की टक्कर से बाइक सवार युवक के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस ने 108 सेवा को मौके पर बुलाया। घायल युवक को 108 सेवा के कर्मचारियों ने मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक सुभाष (35 वर्ष) पुत्र नंदन प्रकाश निवासी इंदिरापुरम बरेली उत्तर प्रदेश मंडे की शाम करीब 5:00 बजे नीलकंठ से दर्शन कर लौट रहा था। लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के समीप सामने से आ रहे एक टेंपो ट्रेवलर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र कठैत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से टेंपो ट्रेवलर का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Posted By: Inextlive