उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 में पढऩे वाले एक लड़के ने सौतेले पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद लड़का फरार हो गया। हालांकि मां ने अपने बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कानपुर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यूपी में 10 वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मंगलवार रात सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र में अपने सौतेले पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी लड़के की मां ने बुधवार को अपने बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी लड़का और उसके दोस्त फरार हैं। कादीपुर के एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि 40 वर्षीय मृतक कादीपुर के बक्शपुर मिठ्नेपुर गांव का निवासी था। उसे बंदूक की गोली लगी थी। साथ ही सिर पर एक तेज धार वाली वस्तु से भी हमला किया गया।

पिता की मौत के महीने भर बाद मां ने रचाई दूसरी शादी

आरोपी लड़के के पिता की एक साल पहले मौत हो गई थी और उसकी मां ने कुछ महीने पहले मृतक से शादी कर ली थी। एसएचओ ने कहा, "बेटा इस मां की इस शादी से खुश नहीं था। उसके पिता की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई थी और एक महीने बाद उसकी मां ने इस व्यक्ति से शादी कर ली थी, एसएचओ ने कहा कि लड़का अक्सर अपने पिता की मौत के लिए सौतेले पिता को दोषी ठहराता था और दोनों अक्सर इस पर बहस करते थे।

घर से भाग गया आरोपी लड़का

मंगलवार की रात जब पीडि़त अपने छोटे भाई के साथ बाइक की सवारी कर रहा था, तो उन्हेंं आरोपी लड़के और उसके तीन दोस्तों ने रोक लिया। एसएचओ ने बताया, "चारों आरोपियों ने दोनों को लोहे की रॉड से मारा, जिसके बाद पीडि़त का भाई मौके से फरार हो गया। बाद में, उन्होंने कथित तौर पर उसे गोली मार दी।' अपने सौतेले पिता की हत्या के बाद, लड़का अपनी मां के घर गया और उसे घटना बताई और फिर भाग गया। पुलिस ने लड़कों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari