BR Ambedkar Death Anniversary : डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संसद में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली (एएनआई)। BR Ambedkar Death Anniversary : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसदीय लॉन परिसर में 66 वें 'महापरिनिर्वाण दिवस' के अवसर पर बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय संविधान के निर्माता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने भी नमन किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

On Mahaparinirvan Diwas, I pay homage to Dr. Babasaheb Ambedkar and recall his exemplary service to our nation. His struggles gave hope to millions and his efforts to give India such an extensive Constitution can never be forgotten. pic.twitter.com/WpCjx0cz7b

— Narendra Modi (@narendramodi) December 6, 2022

सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया
14 अप्रैल, 1891 को जन्मे, बाबासाहेब अंबेडकर एक भारतीय न्यायविद्, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। अंबेडकर ने अछूतों (दलितों) के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों का समर्थन किया। 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया। 1990 में, अंबेडकर को भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Posted By: Shweta Mishra