- जीवनी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर

- उपेन्द्र सिंह के विरोध को अनसुना करने पर भड़के कार्यकर्ता

-प्रदीप माथुर से हाथापाई, धक्का-मुक्की टूटी कुर्सियां

जीवनी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर

- उपेन्द्र सिंह के विरोध को अनसुना करने पर भड़के कार्यकर्ता

-प्रदीप माथुर से हाथापाई, धक्का-मुक्की टूटी कुर्सियां

AGRA.agra@inext.co.in

AGRA। कांग्रेस की मीटिंग में पार्टी की रार बाहर निकल आई। उपेन्द्र सिंह के विरोध को अनसुना करने पर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया और जमकर मारपीट व धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आक्रोश का शिकार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर बन गए।

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हंगामा

जीवनी मंडी स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर आगरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह के समर्थन में काम करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। मीडिया से मुखातिब होने के बाद वे बाहर आए। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी राधेश्याम गुप्ता और लक्ष्मीनारायण ने उपेन्द्र सिंह के बारे में अपना विरोध जताते हुए बात करनी चाही, इस पर प्रदीप माथुर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। बस इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदीप माथुर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दीं। बाद में महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास उन्हें कमरे में ले गए, तब तक हंगामा चलता रहा।

पदाधिकारियों ने उपेक्षा का लगाया आरोप

कांगे्रस के पूर्व पदाधिकारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उनकी बात को अनसुना किया जा रहा है। नए लोगों को टिकट देने से पुराने कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

'कुछ कार्यकर्ता अपनी बात कहना चाह रहे थे, मैंने कहा कि मैं प्रेस के सामने बात नहीं करता, पार्टी का अंदरूनी मामला है, बैठकर बात कर लेंगे, इस पर वे हंगामा करने लगे, मेरे साथ किसी प्रकार की कोई अभद्रता व धक्का-मुक्की नहीं हुई है.'

प्रदीप माथुर, नेता कांग्रेस विधान मंडल

Posted By: Inextlive