BIHARSHARIFF/PATNA: ब्राजील के राजदूत आंद्रे आराना कोरेयादो लागो ने अपनी पत्नी के साथ शनिवार को नालंदा के साइट का विजिट किया। आर्किटेक्ट होने के चलते उनकी रुचि प्राचीन वास्तुकला, स्थापत्य कला आदि के प्रति है। इसी सिलसिले में वे पटना के बिहार म्यूजियम में लेक्चर देने आए थे।

पत्नी भी रहीं मौजूद

उनका यह दौरा दो दिनों का है। उसके बाद उन्होंने नालंदा के म्यूजियम को देखने की इच्छा जताई। नालंदा म्यूजियम का उन्होंने बहुत बारीकियों से अध्ययन किया। उनकी पत्नी पिया ट्रासे कोरेया दोलागो ने भी काफी बारीकी से म्यूजियम में रखे वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

म्यूजियम मॉडर्न बनाएं

उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम और बड़ा होना चाहिए था। साथ ही जिस तरह से बिहार म्यूजियम को मॉडर्न तरीके से बनाया गया है। उसी प्रकार इसका भी निर्माण होना चाहिए। ताकि आम लोग डिजिटल क्रांति के युग में अपने विरासत को समझ सकें। उनके साथ म्यूजियम के अधीक्षण पुरातत्वविद शंकर शर्मा ने सभी बारीकियों की जानकारी दी। ब्राजील के राजदूत प्राचीन संस्कृति व विरासत को देख काफी अभिभूत हुए तथा यहां के व्यवस्था की काफी सराहना की।

Posted By: Inextlive