ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमेर को भूत-प्रेतों का डर सताने लगा है। इसी वजह से टेमेर ने अपने आलीशान आधिकारिक निवास छोड़ दिया है। अब वह 33 वर्षीय पत्नी मार्सेला और सात साल के बेटे के साथ उपराष्ट्रपति आवास में रहने चले गए हैं जो कि एल्वोरेडा पैलेस से छोटा है। पढ़ें पूरी खबर....


मिशेल टेमेर बीते वर्ष तक उपराष्ट्रपति पद पर थे। तत्कालीन राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ को भ्रष्टाचार के चलते राष्ट्रपति पद से हटाने के बाद टेमेर राष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से अब तक उपराष्ट्रपति पद पर कोई नियुक्त नहीं हुआ। इसी वजह से उपराष्ट्रपति आवास खाली पड़ा है। टेमेर वर्तमान में 2014 चुनाव में गैरकानूनी दान को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं।ऐसी कहानियां हैं कि अमेरिका के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति अक्सर यहां आते हैं। सबसे ज्यादा चर्चित कहानी पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को लेकर है। कुछ लोगों का दावा है कि 1865 में निधन के बाद लिंकन की आत्मा यहां घूमती रहती है।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari