प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने के लिए जोधपुर पहुंच गए हैं। यहां देखें राजस्थान से कपल की शानदार तस्वीरें...


कानपुर। प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने को बिल्कुल तैयार हैं। इनकी शादाी की तैयारियों जोरों पर है। मालूम हो कि प्रियंका और निक जोधपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान कपल एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आया। वहीं निक व्हाइट टी शर्ट पर ब्राउन जैकेट पहने दिखे।हाथ जोड़ कर किया अभिवादनप्रियंका-निक के जोधपुर पहुंचते ही कपल एक-दूसरे का हाथ पकडे़ दिखे। एक ओर प्रियंका देसी लुक में सूट पहने नजर दिखीं तो दूसरी ओर निक फैंस को देख कर उनका अभिवादन करने के लिए हाथ जोडे़ दिखाई दिए। निक का ये देसी अंदाज फैंस को पसंद है।परिवार के सभी सदस्य संग पहुंचे जोधपुर
वही प्रियंका चोपड़ा भारतीय परिधान में काफी खूबसूरत नजर आईं। इसके अलावा उनका परिवार भी उनके साथ था। खबर है कि दोनों करीब 9:30 बजे के लगभग जोधपुर पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर में भव्य तरीके से होने जा रही है। इंडियन और काॅन्टीनेंटल फूड होगा


जागरण डॉट कॉम के संवाददाता को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि, मेहमानों के लिए खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे। इसमें इंडियन और कॉन्टीनेंटल फूड शामिल किया जाएगा। मतलब मेहमानों को इंडियन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा। शादी की थाली में ये परोसा जाएगाउम्मेद भवन पैलेस में शादी के खाने की पूरी देख-रेख संभाल रहे शेफ ने बताया है कि, सांगरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, राजस्थानी कड़ी पकोड़े, राजस्थानी थाली, दाल बाटी चूरमा सहित 70 से 80 पकवाल खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं।इन दिन होगी शादीप्रियंका-निक की शादी की बात की जाए तो उनकी शादी की डेट 2 दिसंबर बताई जा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि कपल दो रीती-रिवाजों से शादी करेगा। पहले दोनों इंडियन स्टाइल से वेडिंग करेंगे फिर क्रिश्चन। वहीं शादी के बाद ये कपल दो रिसेप्शन की तैयारी भी कर रहा है।तस्वीरें: निक-प्रियंका ने पूजा कर शादी के रीति-रिवाजों का किया आगाजप्रियंका-निक की शादी में आने वाले मेहमानों को मिलेगा ये शानदार गिफ्ट, जानें इस तोहफे की खासियत

Posted By: Vandana Sharma