- 21 अप्रैल को हुई शादी, 10 मई की रात से लापता

- ससुरालियों की भूमिका पर उठ रहे सवालिया निशान

KAUSHAMBI (13 May,JNN): इलाहाबाद के सुलेमसराय में ब्याही महेवाघाट के सरसवां की एक युवती का अपहरण हो गया है। ख्ख् अप्रैल को युवती की विदाई हुई और क्0 मई को अपहरण की घटना हो गई। ससुराल से आए फोन पर परिजनों को जानकारी हुई। मायका पक्ष के लोग इस घटना से परेशान हैं। इस घटना में मायके वाले ससुरालियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

मायके वालों में हड़कंप

महेवाघाट के सरसवां गांव की एक युवती की बारात बीते ख्क् अप्रैल ख्0क्भ् को इलाहाबाद के सुलेमसराय स्थित साई मंदिर के समीप से आई थी। ख्ख् अप्रैल को विदाई हुई। विदाई के बाद दोबारा ससुराली युवती को ले गए। क्0 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का घर से बाहर अपहरण हो गया। विवाहिता का सुराग न लगने पर ससुरालियों ने युवती के पिता को फोन कर जानकारी दी कि विवाहिता देर रात गायब हो गई है। उसका सुराग नहीं लग रहा है। जानकारी होते ही परिजन हलाकान हो गए। भागकर दूसरे दिन वह इलाहाबाद पहुंचे। ससुरालियों से बातचीत की तो उन्हें बताया कि देर रात वह घर से निकली और लौटकर नहीं आई। मायके पक्ष वाले विवाहिता की खोजबीन में हलाकान रहे। महेवाघाट थाना पुलिस को मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर दी है। इस घटना में ससुरालियों की ही भूमिका पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। हालांकि महेवाघाट पुलिस ने इस तरह की तहरीर मिलने से इंकार किया है।

Posted By: Inextlive