भाजपा महिला मोर्चा बनारस की प्रभारी ने रखी मांग

भाजपा महिला मोर्चा बनारस की प्रभारी सुमन सिंह ने कहा कि एक दिसंबर को शुरू हो रहे विधानसभावार पदयात्रा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़े। महिला मोर्चा का यह दायित्व है कि टोली बनाकर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर गृहणियों को अवगत भी कराएं। जिले की प्रभारी सुमन सिंह ने मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय गुलाबबाग में महिला मोर्चा संग बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, निर्मला सिंह, साधना वेदांती, मीना चौबे, सुनीता सिंह, बबिता पटेल, रानिका जायसवाल, प्रियंका दुबे, मीडिया प्रभारी ज्योत्सना वाजपेयी, मीना तिवारी, आरती सेठ आदि रहीं।

Posted By: Inextlive