व‌र्ल्ड हेरिटेज डे पर लखनऊ में आयोजित होगी विशेष प्रदर्शनी

19 अप्रैल को राज्य संग्रहालय में दिखेंगी अंग्रेज के छायाचित्र

दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट और राज्य संग्रहालय की देखरेख में पहली बार प्रदेश में आयोजित की जा रही है यह प्रदर्शनी

अंग्रेजी हुकूमत के सर ऑरले स्टाइन ने देश की धरोहरों के तैयार किए थे छाया चित्र

LUCKNOW: अंग्रेज भी भारत में मौजूद एतिहासिक विरासत को जानने के लिए बेकरार थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी हुकूमत के दौरान ही भातरीय विरासत को बचाने के लिए यहां पर एक अधिकारी तैनात कर दिया, जिसने देश के विभिन्न हिस्सों का सर्वे किया और उनकी तस्वीरें बनाकर अंग्रेजी हुक्मरानों के सामने रखी। इन तस्वीरों को पहली बार राजधानी में लखनवाइट्स को देखने को मिलेगी। दिल्ली से इन तस्वीरों को यहां लाया जा चुका है।

लगाई जायेगी प्रर्दशनी

राज्य संग्रहालय के अधिकारियों ने बताया कि 18 अप्रैल को व‌र्ल्ड हेरीटेज-डे है। इसी के उपलक्ष्य में राज्य संग्राहलय में विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में ऐसी तस्वीरें यहां पर देखने को मिलेंगी जिन्हें एक अंग्रेज ने तैयार की है। पहला मौका है कि यूपी में यह छात्राचित्र पहली बार प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के पहले दिन प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी इस प्रदर्शनी आयोजन राज्य संग्रहालय में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सिर्फ राजधानी के ही नहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां पर आएंगे।

नेशनल म्यूजियम से आयेंगी तस्वीरें

प्रदर्शनी के आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अंग्रेजी शासन काल में ही भारतीय इतिहास को सहेजने की शुरुआत हो चुकी थी। उस दौरान उन्होंने यहां की विरासत को समेटने के लिए अंग्रेज अधिकारियों को तैनात किया। उसके लिए आईसीएस पोस्ट पर अधिकारियों को भारतीय इतिहास को सहेजने और उसकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस महत्वपूर्ण पद पर तैनात रहते हुए सर ऑरल स्टेन ने देश भर के हिस्सों को दौरा किया और एतिहासिक इमारतों का पता लगाया। भारत की आजादी से पहले ही उन्होंने पंजाब, कश्मीर और बलूचिस्तान तक एतिहासिक इमारतों को खोज कर उनकी रिपोर्ट तैयार की। जिन एतिहासिक स्थलों के बारे में रिपोर्ट बनाई उनकी छाया चित्र भी तैयार किये। ये सब उन्होंने अंगे्रजी अधिकारियों के हवाले कर दिए थे। लेकिन उनकी आजादी के बाद उनकी कई तस्वीरें यहां रह गई थी। जिन्हें नेशनल म्यूजियम में संभाल कर रखा गया था।

19 अप्रैल को होगी शुरुआत

इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट और राज्य संग्रहालय की देखरेख में आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी के लिए दिल्ली से तस्वीरों को यहां लाया जा चुका है। 18 को राज्य संग्रहालय में साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में इस प्रदर्शनी की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी।

प्रदेश में पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। अंग्रेजी शासन काल में भारत के उन जगहों की तस्वीरें यहां देखने को मिलेंगी जो उनकी नजर में धरोहर रही।

- यशवंत सिंह

निदेशक, राज्य संग्राहलय लखनऊ

Posted By: Inextlive