चुनावी रंजिश में प्रधान के घर की पत्थरबाजी, कई राउंड किया फायरिंग

चार लोगों के खिलाफ प्रधान के पिता ने दी तहरीर, गांव में तनाव

मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स, घायलों की हालत नाजुक

KUNDA: महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव में शनिवार की सुबह मामुली विवाद के बाद दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष गांव के प्रधान के घर धावा बोल कर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जब प्रधान के परिजन घर से निकले तो हमलावर फाय¨रग शुरू कर दिए। गोली प्रधान के बड़े भाई और उनके चाचा को गोली लग गई। हमलावरों ने कई राउंड फायर कर गांव में दहशत फैला दिया। घायलों को सीएचसी कुंडा लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस आते देख हमलावर फरार हो गए।

मामूली विवाद के बाद हुआ बढ़ा मामला

महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित धमोहन गांव के प्रधान उमाकांत उर्फ मोहित पांडेय है। प्रधान की गांव के पूर्व कोटेदार अखिलेश पांडेय उर्फ लालजी से पुरानी रंजिश चल रही है। इस बार चुनाव में पूर्व कोटेदार ने मनोज मिश्रा की पत्नी को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़वाया था और प्रधान ने अपनी चाची अवधेश की पत्नी को चुनाव लड़ा रखा था। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।

चुनाव से ही चल रही थी रंजिश

शनिवार की सुबह पूर्व कोटेदार लालजी का चचेरा भाई नरेन्द्र प्रधान मोहित के घर के पास खड़ा होकर गांव के एक व्यक्ति से बात कर रहा था। तभी प्रधान मोहित ने उसे अपने घर के पास से चले जाने को कहा, इस पर नरेन्द्र और मोहित में विवाद होने लगे। इस बीच नरेन्द्र ने घर पर मामले की सूचना दी तो आधा दर्जन लोग लाठी डंडा व असलहा लेकर पहुंच गए और ईट पत्थर चलाते हुए फाय¨रग करना शुरू कर दिए।

पथराव व फायरिंग से मची भगदड़

फाय¨रग के दौरान प्रधान के बड़े भाई लक्ष्मीकांत उर्फ राजू (35) व प्रधान के चाचा रामशिरोमणि (50) को गोली लग गई जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन प्रधान ने भाई और चाचा को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने करीब आधा दर्जन राउंड फाय¨रग की। राम शिरोमणि इंटर कॉलेज राय असकरनपुर में लिपिक है। सूचना पर पहुंचे एसओ महेशगंज निशिकांत राय ने घटनास्थल से तीन सौ पंद्रह बोर का तीन खोखा बरामद किया। घटना के बाद आरोपी फरार है। सूचना मिलते सीओ सदर पूर्णेदु सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। प्रधान के पिता रामआसरे ने चार लोगो के खिलाफ घर पर चढ़ कर गोली मारने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive