- नेपाल में रहकर कमाता है पति

- खोराबार एरिया में हुई घटना

GORAKHPUR: खोराबार एरिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो दांत से काटकर फरार हो गया। महिला की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रात में अकेली सो रही थी महिला

खोराबार एरिया के एक गांव की युवक नेपाल में रहकर कमाता है। उसकी पत्‍‌नी और बच्चे घर पर रहते हैं। सोमवार की रात युवक की मां और बच्चे कमरे में सो रहे थी। बरामदे में उसकी पत्‍‌नी अकेली सो रही थी। रात 10 बजे युवक का बड़ा भाई बरामदे में पहुंचा। छोटे भाई की पत्‍‌नी को सोते देखकर उसकी नीयत खराब हो गई।

रेप की कोशिश, महिला को पीटा

आरोप है कि महिला के भसुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर वह महिला को पीटने लगा। महिला ने उसको पकड़ने की कोशिश तो दांत से काटकर घायल कर दिया। महिला के चेहरे, हाथ के अलावा कई जगहों पर काट लिया। महिला का शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग जगे तो वह भाग निकला। मंगलवार की सुबह रोती-बिलखती महिला थाना पहुंची। महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

Posted By: Inextlive