यूपी: दो सगे भाइयों की चाकू से निर्मम हत्या, मां की हालत गंभीर
ALLAHABAD: हाईवे के किनारे स्थिति गांव पसियापुर ऊरई का पूरा में सोमवार को दिनदहाड़े मां और उसके दो बेटों पर कातिलाना हमला किया गया। हमले में सगे भाइयों की जान चली गयी जबकि मां अब भी जीवन और मौत से जूझ रही है। गंभीर अवस्था में उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के घंटा भर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो पब्लिक भड़क उठी। पब्लिक का गरम तेवर देखकर एसपी गंगापार, सीओ सोरांव के साथ कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जाता है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शाम को देखी गयी बॉडी
मृतकों का नाम सुनील (22 वर्ष) और अनिल (199) था। उनकी घायल मां का नाम सुशीला देवी है। घटनास्थल सुशीला देवी के मायके का गांव हैं। उनके पति जो पुलिस विभाग के कर्मचारी थे वर्षो पहले यहीं आकर बस गये थे। मकान भी अपना बनवा लिया था। गांव के लोगों के अनुसार उनका अपने साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते करीब छह साल पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि इस बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन, इधर बीच फिर से दोनों पक्षों के बीच चिंगारी सुलगने लगी थी। आशंका जतायी जा रही है कि मर्डर उसी का नतीजा है।
धारदार हथियार से हत्या की है। महिला की हालत गंभीर है। घटना की जांच कई एंगल पर की जा रही है। हत्या कारण साफ तौर पर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार