कर्नाटक में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन गई है। बीएस येद्दयुरप्‍पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलवाई।


बेंगलुरु (एएनआई)। भाजपा नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा आज यानी कि शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला ने शाम 6:30 बजे उन्हें शपथ दिलवाई। बता दें कि शुक्रवार की सुबह येद्दयुरप्‍पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने के दावा पेश किया था। अगले हफ्ते की शुरुआत में विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद ही येद्दयुरप्पा अपने मंत्रिमंडल को बढ़ाएंगे। फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी सरकार को सिर्फ 99 वोट मिले


कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार ने बीती 23 जुलाई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना किया। इस दाैरान कुमारस्वामी सरकार को सिर्फ 99 वोट मिले। वहीं विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस तरह से कर्नाटक में 13 माह पुरानी मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी। यहां पर 6 जुलाई को गठबंधन सरकार के 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद से सियासी संकट छाया था।कर्नाटक : राज्यपाल से मिले येद्दयुरप्‍पा, आज शाम को लेंगे सीएम पद की शपथतीन दिनों के लिए भी रहे मुख्यमंत्री

बता दें कि अप्रैल-मई 2008 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद येद्दयुरप्पा दक्षिण भारत में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 31 जुलाई, 2011 को उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मजबूरन अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। तब उनका नाम राज्य के खनन घोटाले में उजागर हुआ था। इसके बाद येद्दयुरप्पा तीन दिनों (17-19 मई, 2018 तक) के लिए मुख्यमंत्री रहे और फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया क्योंकि उनकी पार्टी (भाजपा) कर्नाटक विधानसभा में बहुमत से नौ सीट दूर थी।

Posted By: Mukul Kumar